Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
संदर्भ सामग्री
माह वर्ष
  • भारत में भारी अभियंत्रण उपकरण एवं मशीन यंत्र उद्योग (13-जून,2013)
  • केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों में कॉर्पोरेट गवर्नेंस (10-जून,2013)
  • चुनाव सुधारों पर परामर्श पत्र (07-जून,2013)
  • वर्ष 2012-13 के दौरान संगीत नाटक अकादमी की प्रमुख गतिविधियां (05-जून,2013)
  • सब्सिडीयुक्‍त अनाज उपलब्‍ध कराने के लिए योजनाएं (04-जून,2013)
  • युवा साथी-युवा वालंटीयर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम (04-जून,2013)
  • संस्‍कृति मंत्रालय के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में कार्यक्रम (04-जून,2013)
  • संस्‍कृति मंत्रालय : शारीरिक दृष्टि से बाधित व्‍यक्तियों के कल्‍याण के उपाय 2012-13 (03-जून,2013)
 
संस्कृति मंत्रालय

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र
संदर्भ सामग्री

संदर्भ सामग्री

                                     

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र (आईजीएनसीए) की स्‍थापना मार्च, 1987 में स्‍व0 प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की स्‍मृति में की गई थी। यह संस्‍कृति मंत्रालय के अधीन एक स्‍वायत्‍तशासी संकाय है, जिसके निम्‍नलिखित उद्देश्‍य और अधिदेश हैं-

·         कला, विशेष रूप से मूल सामग्री, लिखित, मौखिक, श्रव्‍य, दृश्य-श्रव्‍य  और सचित्र आदि के लिए एक प्रमुख स्रोत केन्‍द्र के रूप में कार्य करना।

·         संदर्भ कार्य, शब्‍दावलियों, शब्‍दकोशों, विश्‍वकोशों, कला, मानविकी और सांस्‍कृतिक विरासत के मूल पाठ्यक्रमों के लिए अनुसंधान और प्रकाशन संबंधी कार्यक्रम चलाना।

·         इस क्षेत्र में उत्‍तरदायित्‍व, प्रोत्‍साहन और क्रमबद्ध वैज्ञानिक अध्‍ययनों को सहायता प्रदान करने के लिए जनजातीय और लोक कलाओं के संग्रह स्‍थापित करना।

·         भवन निर्माण एवं साहित्‍य से लेकर संगीत, नृत्‍य, नाट्यशाला, शिल्‍पकला, चित्रकला, फोटोग्राफी, फिल्‍म, मिट्टी के बर्तन बनाना, कठपुतली बनाना, बुनाई, कढ़ाई जैसी विभिन्‍न कलाओं के लिए कार्य निष्‍पादन, प्रदर्शनी, मल्‍टी-मीडिया, सम्‍मेलनों, सेमिनारों और कार्यशालाओं के माध्‍यम से  स़ृजनात्‍मक और विशिष्‍ट वार्ता हेतु एक फोरम उपलब्‍ध कराना।

·         भारतीय लोकाचार और यर्थाथ के अनुकूल कला के अनुसंधान कार्यक्रमों और प्रशासन के प्रतिरूप बनाना।

·         कला और सांस्‍कृतिक परम्‍पराओं के विकास और अभिव्‍यक्ति में भारत और विश्‍व के अन्‍य देशों के मध्‍य ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक बातचीत और संबंधों के लिए जागरूकता और संवेदनशीलता को प्रोत्साहन देना और इस प्रयास के माध्‍यम से अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सद्भाव और शांति को बढ़ावा देना।

·         विभिन्‍न समुदायों, क्षेत्रों, सामाजिक स्थिति के मध्‍य सांस्‍कृतिक वार्ता की जटिलताओं में रचनात्‍मक गतिशील तथ्‍यों की क्रमबद्ध वैज्ञानिक सूझबूझ को प्रोत्‍साहित करना और उसमें सहायता प्रदान करना और इस उद्देश्‍य के माध्‍यम द्वारा विभिन्‍न संस्‍कृतियों और परम्‍पराओं को सह्यता, सहयोग, सौन्‍दर्य संवर्धन जैसे मानव कल्‍याण के आधारभूत मूल्‍यों को प्रोत्‍साहन हेतु विभिन्‍न कलाओं और परम्‍पराओं की भूमिका की आपसी सूझबूझ के लिए एक मजबूत विवेकपूर्ण आधार बनाना।

·         आधुनिक विज्ञान के मध्‍य बौ‍द्धिक सूझबूझ के अन्‍तर को कम करने तथा कला, संस्‍कृति, परम्‍परागत कौशल और ज्ञान को बढ़ावा देने का प्रयास करना।

·         अन्‍य राष्‍ट्रीय और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय कला और सांस्‍कृतिक केन्‍द्रों के साथ संबंध विकसित करना तथा कला, मानवि‍की और सांस्‍कृतिक विरासत में अनुसंधान करने और उसे मान्‍यता प्रदान करने के लिए देश और विदेश में उच्‍च शिक्षा के शैक्षिक संगठनों और विश्‍वविद्यालयों के साथ संबंद्धता स्‍थापित करना।

·         इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र के सभी कार्यक्रमों का ब्‍यौरा www.ignca.nic.in वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

 

 

 

मीणा/इन्‍द्रपाल/गीता-163                      

 

 

 



संदर्भ सामग्री को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338