Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी लेख
माह वर्ष
  • आवास क्षेत्र के लिए नियामक एजेंसी (18-जून,2013)
  • पशुपालन क्षेत्र के विकास का राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा में योगदान (17-जून,2013)
  • राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य मि‍शन के तहत आयुष को मुख्‍य धारा में लाना (11-जून,2013)
  • ग्रामीण भारत में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए नई उम्‍मीद-आशा (10-जून,2013)
  • एक उदाहरण महिला सशक्‍तीकरण का (09-जून,2013)
  • विशेष आर्थिक क्षेत्रों का बुनियादी ढांचे और भूपरिदृश्‍य निर्माण में योगदान (09-जून,2013)
  • शारीरिक विकलांग संस्थान: जीवन गतिशील बनाने में सक्रिय (08-जून,2013)
  • तम्‍बाकू उत्‍पाद प्रचार में फिल्‍मों और मीडिया की भूमिका कम करने के उपाय (03-जून,2013)
  • तम्‍बाकू को न कहें (03-जून,2013)
 
विशेष सेवा और सुविधाएँ

वेस्‍टर्न घाट - कुछ तथ्‍य
फीचरजानकारी

फीचरजानकारी

*डॉ. के. परमेश्‍वरन

 

 

·        वेस्‍टर्न घाट एक पर्वतीय श्रृंखला है, जो भारत के पश्चिमी किनारे पर स्थित है।

·        दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय श्रृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है।

·        यह विश्‍व में जैविकीय विवधता के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है और इसका विश्‍व में 8वां नंबर है।

·        यह गुजरात और महाराष्‍ट्र की सीमा से शुरू होती है और महाराष्‍ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल से होते हुए कन्‍याकुमारी में समाप्‍त हो जाती है।

·        इन पहाडि़यों का कुल क्षेत्र 160,000 वर्ग किलोमीटर है।

·        इसकी औसत उंचाई लगभग 1200 मीटर (3900 फीट) है।

·        इस क्षेत्र में फूलों की पांच हजार से ज्‍यादा प्रजातियां, 139 स्‍तनपायी प्रजातियां, 508 चिडि़यों की प्रजातियां और 179 उभयचर प्रजातियां पाई जाती हैं।

·        ऐसी जानकारी प्राप्‍त हुई है कि वेस्‍टर्न घाट में कम से कम 84 उभयचर प्रजातियां और 16 चिडि़यों की प्रजातियां और सात स्‍तनपायी और 1600 फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जो विश्‍व में और कहीं नहीं हैं।

·        वेस्‍टर्न घाट में सरकार द्वारा घोषित कई संरक्षित क्षेत्र हैं। इनमें दो जैव संरक्षित क्षेत्र और 13 राष्‍ट्रीय पार्क हैं।

·        वेस्‍टर्न घाट में स्थित नीलागिरी बायोस्फियर रिजर्व का क्षेत्र 5500 वर्ग किलोमीटर है, जहां सदा हरे-भरे रहने वाले और मैदानी पेड़ों के वन मौजूद हैं।

·        केरल का साइलेंट वैली राष्‍ट्रीय पार्क वेस्‍टर्न घाट का हिस्‍सा है। यह भारत का ऐसा अंतिम उष्‍णकटिबंधीय हरित वन है, जहां अभी तक किसी ने प्रवेश नहीं किया है।

·        अगस्‍त, 2011 में वेस्‍टर्न घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल ने पूरे वेस्‍टर्न घाट को पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। पैनल ने इसके विभिन्‍न क्षेत्रों को तीन स्‍तर पर संवेदनशील बताया है।

·        2012 में यूनेस्‍को ने वेस्‍टर्न घाट क्षेत्र के 39 स्‍थानों को विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित किया है। (पसूका फीचर)

----------------------------------------------------------------------

* सहायक निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, मदुरै

 

वि.कासोटिया/अरूण/तारा - 173

 

 



विशेष लेख को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338