Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों के खेल और युवा मामलों के मंत्रियों और सचिवों के सम्‍मेलन का नई दिल्‍ली में समापन   

 
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय14-जून, 2012 19:19 IST

मई 2012 में 25.68 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात मई में व्‍यापार घाटे में कमी
भारत से मई 2012 में 25.68 अरब अमरीकी डॉलर के निर्यात के साथ ही इसमें 4.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मई 2011 में 26.79 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात हुआ था। मई 2012 के दौरान 7.36 फीसदी की नकारात्‍मक वृद्धि के साथ 41.9 अमरीकी डॉलर का आयात हुआ। इस अवधि के दौरान व्‍यापार संतुलन 16.3 अरब अमरीकी डॉलर नकारात्‍मक रहा। अप्रैल-मई 2012 की अवधि के दौरान 0.69 फीसदी की नकारात्‍मक वृद्धि के साथ कुल निर्यात 50.13 अरब अमरीकी डॉलर रहा, जबकि इसी अवधि के दौरान आयात 2.42 फीसदी की नकारात्‍मक वृद्धि के साथ 79.8 अरब अमरीकी डॉलर रहा।

मई 2012 के दौरान निर्यात के संदर्भ में निम्‍नलिखित क्षेत्रों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया- इंजीनियरिंग - 15.67 की नकारात्‍मक वृद्धि के साथ 4.86 अमरीकी डॉलर का निर्यात, पीओएल - 26.07 फीसदी की नकारात्‍मक वृद्धि के साथ 4.07 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात, जेम्‍स एंड ज्‍वेलरी - 9 फीसदी की नकारात्‍मक व़ृद्धि के साथ 3.6 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात, ड्रग्‍स एंड फार्मास्‍यूटिकल्‍स - 10.75 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.09 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात, रेडीमेड गारमेंट्स - 15.82 फीसदी की नकारात्‍मक वृ‍द्धि के साथ 1.03 अरब अमरीकी डॉलर का निर्यात।

मई 2012 के दौरान विभिन्‍न क्षेत्रों के आयात के आंकड़े निम्‍नलिखित हैं -

पीओएल - 14.02 फीसदी की वृद्धि के साथ 14.09 अरब अमरीकी डॉलर का आयात, सोना एवं चांदी - 52 फीसदी की नकारात्‍मक व़ृद्धि के साथ 4.3 अरब अमरीकी डॉलर का आयात, मशीनरी - 28 फीसदी की नकारात्‍मक वृद्धि, खाद्य तेल - 54 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.08 अरब अमरीकी डॉलर का आयात, ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक कैमिकल्‍स - 2.74 फीसदी की वृ‍द्धि दर्ज, इलेक्‍ट्रीकल उपकरण - 21 फीसदी की नकारात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई।

ये आंकड़े आज मीडिया से बातचीत के दौरान वाणिज्‍य विभाग ने जारी किए। मई 2012 के लिए जारी आंकड़े अस्‍थायी हैं और इनमें बदलाव संभव है।

***


वि‍.कासोटि‍या/अनि‍ल/सुनीता - 2865
(Release ID 16058)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338