Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के बारे में भारत और चीन के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों की बैठक   
  • आजाद और सेबेलि‍यस की मुलाकात   

 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय15-जून, 2012 18:55 IST

मधुमेह के क्षेत्र में अनुसंधान पर सहयोग के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच सहमति पर हस्ताक्षर

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद और अमेरिका की स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री सुश्री कैथलीन सिबिलियस ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान मधुमेह के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए सहयोग के संबंध में सहमति पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच मधुमेह के संदर्भ में आण्विक और जैविक प्रणाली के बारे में बेहतर समझ को उत्पन्न करना है। इसके अलावा मधुमेह की रोकथाम और इलाज को बेहतर बनाना भी इसमें शामिल है। दोनों देश मधुमेह के क्षेत्र में आधारभूत, नैदानिक और अनुसंधात्मक विकास को बढ़ावा देंगे। संयुक्त प्रयासों के तहत जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अनुसंधान को नीतियों और क्रियाओं में तब्दील करने के लिए किफायती उपकरणों का विकास और नवीन दृष्टिकोणों पर बल दिया जाएगा।

इस गठजोड़ के तहत भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बॉयोटैक्नॉलॉजी विभाग तथा अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑफ द डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस संयुक्त रुप से मधुमेह के क्षेत्र में कार्यक्रम का विकास करेगा।

दोनों देशों में गैर संचारी रोगों के बढ़ते भार के परिदृश्य में भारत और अमेरिका के बीच का यह समझौता खास तौर पर महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह आठवां समझौता है।

वि. कासोटिया/विजयलक्ष्मी – 2878
(Release ID 16074)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338