Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
  • प्रतिस्‍पर्धा के विनियामक के रूप में तथा प्रतिस्‍पर्धी प्रक्रिया में एक भागीदार के रूप में प्रतिस्‍पर्धा आयोग को महत्‍वपूर्ण भूमिका निभानी है-वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम  
  • विदेश मंत्रालय
  • भारत और चीन के बीच व्‍यापार घाटा कम करने के लिए समझौते  
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • भारत ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन को 50 हजार अमरीकी डॉलर की अतिरिक्‍त राशि देने की घोषणा की  

 
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय04-जुलाई, 2012 20:25 IST

बादल संगणना सरकार का महत्‍वपूर्ण एजेंडा : क‍पिल सिब्‍बल
बादल सेवाओं के लिए समुचित रूपरेखा और प्रणाली जरूरी

भारत में बादल सेवाओं के लिए एक सुरक्षित तथा प्रगतिशील पारिस्थितिक तंत्र तैयार करने के लिए सरकार उद्योग और अकादमिक जगत के साथ तालमेल बिठाना चाह रही है। केन्‍द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री कपिल सिब्‍बल ने आज यहां बादल शिखर सम्मेलन 2012 के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। शिखर सम्मेलन के मुख्‍य विषय ‘‘भारतीय बादल क्रांति का सूत्रपात’’ है।

बादल सेवाओं के लिए तकनीकी और अन्य मानकों की रूपरेखा की आवश्यकता, अनुबंध के मानकीकरण, गोपनीयता और सुरक्षा की स्थिति, आदि पर प्रकाश डालते हुए मंत्री महोदय ने उद्योग जगत से आग्रह किया कि वह बादल सेवाओं की स्थापना के लिए जरूरी बातों का पता लगाए। ज्ञान आधारित एक जटिल अर्थव्यवस्था में बादल कंप्यूटिंग को एक अच्छा आर्थिक समाधान बताते हुए मंत्री महोदय ने सुझाव दिया कि लघु और मझोले उद्यम (एसएमई) पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है और इसका प्रारंभिक बिंदु वैसे समूह हो सकते हैं, जिनमें उद्देश्य और दृष्टि की समानता है।

श्री सिब्बल ने इस अवसर पर 'भारतीय बादल क्रांति' पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का श्वेत पत्र भी जारी किया और कहा कि भारत संभा‍वित क्रांति का लाभ लेने के लिए अभी भी समुचित ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया में है।

वि.कसोटिया/पाठक -3083
(Release ID 16307)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338