Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • राष्ट्रपति सचिवालय
  • राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी की 20-21 जून को त्रिपुरा की यात्रा  
  • प्रधानमंत्री कार्यालय
  • प्रधानमंत्री श्रीलंका में तमिल समुदाय के कल्‍याण और भलाई को लेकर चिंतित   
  • प्रधानमंत्री ने ईरान के निर्वाचित राष्‍ट्रपति रोहानी को बधाई दी  
  • प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित उत्‍तराखंड में राहत और बचाव के लिए सभी प्रकार की सहायता का आश्‍वासन दिया   
  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाजार में भारतीय बास्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की कीमत 18.06.2013 को घटकर 103.20 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई   
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  • मानव संसाधन विकास राज्‍यमंत्री राज्‍य मंत्री श्री जितेन्‍द्र प्रसाद सिओल अन्‍तर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले (एसआईबीएफ) 2013 के दौरे पर   
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय मध्‍याह्न भोजन योजना से संबंधित निगरानी प्रणाली को और सुदृढ़ करेगी  
  • रेल मंत्रालय
  • अप्रैल-मई 2013 में विभिन्‍न वस्‍तुओं/उत्‍पादों की ढुलाई से रेलवे की आमदनी में वृद्धि  
  • श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेल मंत्रालय का पदभार संभाला   
  • वस्त्र मंत्रालय
  • के एस राव ने कपड़ा मंत्री पद का कार्यभार संभाला   
  • वित्त मंत्रालय
  • सरकार ने सात करोड़ रुपये के एक प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश प्रस्‍ताव को मंजूरी दी   
  • केरल राज्‍य यातायात योजना के लि‍ए भारत और वि‍श्‍व बैंक के बीच 216 मि‍लियन डॉलर का करार  
  • शिपिंग मंत्रालय
  • हि‍मालय पर्यटन को बढ़ावा देने के लि‍ए पर्यटन मंत्री द्वारा नए अभि‍यान की घोषणा   
  • जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट ने मेसर्स नव सेवा (इंडिया) गेटवे टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड के साथ रियायती समझौते पर हस्ताक्षर किए   
  • संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • डिजिटल एड्रेसेबल केबल टेलीविज़न सिस्‍टम्‍स (डीएएस) के लिए लागू इंटरकनेक्‍शन विनियम और सभी एड्रेसेबल सिस्‍टम्‍स के लिए लागू प्रशुल्‍क आदेश के संशोधित मसौदे पर राय देने के लिए समय बढ़ाया गया   
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • श्रीमती संतोष चौधरी ने केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एंव परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री का पदभार सँभाला  

 
चुनाव आयोग05-जुलाई, 2012 14:59 IST

राष्‍ट्रपति चुनाव – 2012
प्रेस नोट

 

 

     4 जुलाई, 2012 को राष्‍ट्रपति चुनाव से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्‍त होने के पश्‍चात राष्‍ट्रपति निर्वाचन 2012 के लिए चुनाव लड़ने वाले दो अभ्‍यर्थी बचे हैं, जिनका वि‍वरण इस प्रकार है

 

1.

श्री पुर्णो अगितोक संगमा

मकान सं. 35, वालबागरे, तुरा, वेस्‍ट गारो हिल्‍स, मेघालय

2.   

श्री प्रणब मुखर्जी

मकान सं. 60/2/97, कबि भारती सरानी (लेक रोड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

     राष्‍ट्रपति चुनाव, 2012 के लिए मतदान बृहस्‍पतिवार, 19 जुलाई, 2012 को कमरा सं. 63, संसद भवन, नई दिल्‍ली तथा सभी राज्‍यों की राजधानियों में होगा। मतदान सुबह 10 बजे आरंभ होगा तथा शाम 5 बजे समाप्‍त होगा।

      भारत के राष्‍ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्‍य तथा राष्‍ट्रीय राजधानी राज्‍यक्षेत्र दिल्‍ली और संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी समेत सभी राज्‍यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्‍य शामिल होते हैं। संसद सदस्‍य सामान्‍यतया संसद भवन, नई दिल्‍ली में तथा राष्‍ट्रीय राजधानी राज्‍यक्षेत्र, दिल्‍ली और पुडुचेरी समेत राज्‍य विधान सभाओं के सदस्‍य अपने संबंधित राज्‍यों की राजधानियों में इस संबंध में भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित स्‍थानों पर मतदान करते हैं। यदि किसी संसद सदस्‍य ने भारत के निर्वाचन आयोग की पूर्वानुमति प्राप्‍त की हो तो वह किसी राज्‍य की राजधानी या संघ शासित प्रदेश में मतदान कर सकता है। इसी प्रकार, किसी भी राज्‍य के विधान सभा का कोई सदस्‍य, जिसने निर्वाचन आयोग की पूर्वानुमति प्राप्‍त की हो, वह कमरा सं. 63, संसद भवन, नई दिल्‍ली में मतदान कर सकता है।

      संसद भवन में मतदान की व्‍यवस्‍था राष्‍ट्रपति चुनाव 2012 के रिटर्निंग ऑफिसर तथा राज्‍यसभा के महासचिव डॉ. वी.के. अग्निहोत्री द्वारा की जा रही है।

     

मीणा/आनन्‍द/यशोदा/3089                  

 

 

 

 

 

 

(Release ID 16312)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338