Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • राष्ट्रपति सचिवालय
  • प्रेस वि‍ज्ञप्‍ति‍   
  • प्रधानमंत्री कार्यालय
  • प्रधानमंत्री ने गुडगांव में भारतीय राष्‍ट्रीय रक्षा विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी   
  • जनता के लिए रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन   
  • कोयला मंत्रालय
  • कोयले ब्लाक के आबंटन के आवेदनों की अंतर-मंत्रालयीय समीक्षा
      
  • जल संसाधन मंत्रालय
  • भारत और इराक के बीच जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहमति पत्र पर वार्ता  
  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • उत्‍तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा
      
  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाजार में भारतीय बास्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की कीमत 22.05.2013 को घटकर 101.07 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई
      
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • भारत और इराक के बीच जल प्रबंधन के क्षेत्र में सहमति पत्र पर वार्ता
      
  • रक्षा मंत्रालय
  • प्रधानमंत्री ने भारतीय राष्‍ट्रीय रक्षा विश्‍विद्यालय की आधारशि‍ला रखी
      
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • यूरोपीय यूनियन से आयातित बल्‍क ड्रग के अनुरूप मानक   
  • सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय
  • प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम के अंतर्गत 12वीं पंचवर्षीय योजना में चार लाख नए सूक्ष्‍म उद्यमों की स्‍थापना का लक्ष्‍य
    32 लाख बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
      

 
विदेश मंत्रालय05-जुलाई, 2012 16:06 IST

भारत-पाकिस्‍तान विदेश सचिव स्‍तरीय वार्ता पर संयुक्‍त वक्‍तव्‍य

पुन: शुरू हुई वार्ता प्रक्रिया के दूसरे चक्र के दौरान, शांति एवं सुरक्षा सहित सीबीएम, जम्‍मू एवं कश्‍मीर तथा मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत और पाकिस्‍तान के विदेश सचिवों की 4-5 जुलाई, 2012 को नई दिल्‍ली में बैठक हुई।

एक स्‍पष्‍ट और रचनात्‍मक माहौल में वार्ता आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने उद्देश्‍यपूर्ण और परिणाम उन्मुख तरीके से बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए जाने की इच्‍छा को दोहराया। शांति एवं सुरक्षा सहित सीबीएम से जुड़े मुद्दे पर विस्‍तार से चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने रचनात्‍मक वार्ता के माध्‍यम से अधिक से अधिक विश्‍वास और आपसी समझ को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

विदेश सचिवों ने पहले से अपनाई गई परमाणु उपायों और परम्‍परागत सीबीएम के चल रहे कार्यान्‍वयन की समीक्षा की। यह निर्णय किया गया कि मौजूदा सीबीएम के क्रियान्‍वयन और सुदृढ़ीकरण पर बातचीत के साथ-साथ अतिरिक्‍त पारस्‍परिक रूप से स्‍वीकार्य कदम के सुझाव, जो दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक विश्‍वास पैदा कर सके, जिससे शांति और सुरक्षा में भी योगदान मिल सके, इसके लिए परमाणु और परम्‍परागत सीबीएम उपायों पर विशेषज्ञ स्‍तर समूह की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। विशेषज्ञ स्‍तर समूह की बैठकों के लिए तारीखों का निर्धारण राजनयिक चैनलों के माध्‍यम से किया जाएगा।

विदेश सचिवों ने कहा कि दोनों देश इस बात को समझते हैं कि आतंकवाद शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। दोनों देशों ने आतंकवाद से लड़ने और इसे प्रभावी और व्‍यापक तरीके से खत्‍म करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से दोहराया ताकि आतंकवाद के‍ दंश के सभी प्रकारों और स्‍वरूपों को खत्‍म किया जा सके।

विदेश सचिवों ने जम्‍मू एवं कश्‍मीर के मुद्दे पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया और आपसी विवादों को दूर कर तथा एकरूपता का निर्माण कर इस विषय के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दोनों पक्षों ने उद्देश्‍यपूर्ण और अच्‍छे माहौल में वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने माना कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आर-पार यात्रा और व्‍यापार को सुगम बनाने के लिए व्‍यवस्‍था को व्‍यवस्थित करने के उद्देश्‍य से मौजूदा क्रॉस-एलओसी सीबीएम को और मजबूत बनाने की आवश्‍यकता है। मौजूदा व्‍यापार एवं यात्रा प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण, व्‍यवस्थित और प्रभावी क्रियान्‍वयन तथा अतिरिक्‍त क्रॉस-एलओसी सीबीएम शुरू करने के लिए संबंधित रूपरेखा का प्रस्‍ताव सुझाने के लिए दोनों पक्षों ने इस्‍लामाबाद में 19 जुलाई, 2012 को क्रॉस-एलओसी सीबीएम पर कार्यसमूह की बैठक बुलाने का निर्णय किया है।

दोनों पक्षों ने अधिक से अधिक जन संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के बीच विश्‍वास और मित्रवत संबंध के निर्माण के लिए मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के महत्‍व पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि संशोधित द्विपक्षीय वीजा समझौते के प्रारूप को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है और इस पर जल्‍द से जल्‍द हस्‍ताक्षर करने का निर्णय लिया। उन्‍होंने अधिक से अधिक संसदीय आदान-प्रदान के महत्‍व, धार्मिक तीर्थ स्‍थानों के लिए यात्रा को सुगम बनाने तथा एक दूसरे के खिलाफ विरोधी प्रचार बंद करने सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्‍व पर जोर दिया।

विदेश सचिवों ने मीडिया और खेल संपर्क को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी बल दिया।

अपनी इस यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान के विदेश सचिव, भारत के विदेश मंत्री श्री एस.एम. कृष्‍णा तथा राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री शिवशंकर मेनन से भी मुलाकात करेंगे।

दोनों विदेश सचिव सितम्‍बर, 2012 में विदेश मंत्रियों की होने वाली बैठक की तैयारी के लिए इस्‍लामाबाद में दोबारा बैठक करेंगे, जिसके संबंध में तिथि का निर्धारण राजनयिक चैनलों के जरिए किया जाएगा।

****


मीणा/आनन्‍द/यशोदा-3091
(Release ID 16315)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338