Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों के खेल और युवा मामलों के मंत्रियों और सचिवों के सम्‍मेलन का नई दिल्‍ली में समापन   

 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय05-जुलाई, 2012 19:35 IST

डॉ. डी. पुरंदेश्‍वरी ने पूर्वी एशियाई देशों के बीच बेहतर शैक्षिक सहयोग पर जोर दिया

मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री डॉ. डी. पुरंदेश्‍वरी ने इंडो‍नेशिया के योग्‍याकार्टा में आज पूर्वी एशियाई देशों के शिक्षा मंत्रियों के पहले पूर्वी एशिया शिखर सम्‍मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किया। भारतीय प्र‍तिनिधिमंडल में इंडो‍नेशिया और आसियान में भारत के राजदूत श्री गुरूजीत सिंह, एनयूईपीए के उप-कुलपति डॉ. आर. गोविंदा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव सुश्री राधा चौहान, भारत के विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अपर सचिव श्री के. गुनाशेखरन और जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव(आसियान) श्री निखिलेश गि‍रि शामिल थे।

शिखर सम्‍मेलन में अपने वक्‍तव्‍य में डॉ. पुरंदेश्‍वरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम पूर्वी एशियाई देशों के बीच शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति विकसित करें ता‍कि ऋण हस्‍तांतरण का लाभ लेने, एक-दूसरे की डिग्रियों को मान्‍यता देने, उच्‍च योग्‍यता प्राप्‍त लोगों के दूसरे देशों में जाने, क्षेत्र में ख्‍याति प्राप्‍त संस्‍थाओं में सदस्‍य देशों के छात्रों के लिए सीट उपलब्‍ध कराने, अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए निधि स्‍थापित करने आदि जैसे कार्यों में आसानी हो सके।

भारत और इंडो‍नेशिया ने कल योग्‍याकार्टा में शिक्षा पर आधारित संयुक्‍त कार्य समूह की अपनी दूसरी बैठक भी आयोजित की। भारतीय और इंडो‍नेशियाई प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्‍व एन.यू.ई.पी.ए के उप-कुलपति डॉ. आर. गोंविदा और शिक्षा महानिदेशालय के सचिव डॉ. हैरिस इस्‍कानडार ने किया। दोनों पक्षों ने विभिन्‍न छात्रवृत्ति योजनाओं, अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग और विश्‍वविद्यालयों को आपस में जोड़ने की योजनाओं के अधीन छात्रों और शिक्षकों की अदलाबदली के लिए ठोस योजनाओं पर सहमति व्‍यक्‍त की।

वि.कासोटिया/सुधीर/पवन-3092
(Release ID 16321)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338