|
हिंदी विज्ञप्तियां
| तिथि |
|
माह |
|
वर्ष |
|
- राष्ट्रपति सचिवालय
- प्रेस विज्ञप्ति
- प्रधानमंत्री कार्यालय
- जनता के लिए रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
- यूरोपीय यूनियन से आयातित बल्क ड्रग के अनुरूप मानक
|
  |
इस्पात मंत्रालय10-जुलाई, 2012 19:04 IST
भारत में इस्तात संयंत्र लगाने के लिए सेल (भारत) और कौबे इस्पात कंपनी (जापान) के बीच समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर
|
भारत के सबसे बड़े इस्पात निर्माता, स्टील अथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और जापान की कौबे इस्पात कंपनी ने आज टोकियो स्थित कौबे के मुख्यालय में एक समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के अधीन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर नामक स्थान पर सेल के मिश्रित इस्पात संयंत्र में लोहे की 50 लाख टन गोलियां प्रतिवर्ष तैयार करने का संयंत्र लगाया जाएगा। इसमें कौबे इस्पात कंपनी की पेटेंटशुदा तकनीक ITmK3 प्रयोग में लायी जाएगी। समझौते के अनुसार सेल और कौबे, संयंत्र में तैयार होने वाले माल के बराबर-बराबर के हिस्सेदार होंगे।
इस समझौते पर सेल के अध्यक्ष श्री सी.एस. वर्मा और कौबे इस्पात कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एच.साटो ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा, इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री डी.आर.एस चौधरी और मंत्रालय तथा सेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कौबे इस्पात कंपनी की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं बोर्ड प्रतिनिधि श्री जुन तनाका, वरिष्ठ प्रबंध निदेशक श्री कावासाकी और आयरन यूनिट डिवीजन के निदेशक एवं प्रमुख श्री काजुयुकी तनाका भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सेल और कौबे इस्पात कंपनी के संयुक्त उद्यम पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि जापानी तकनीक की सहायता से भारतीय इस्पात उद्योग के लिए अन्य परियोजनाएं भी लगायी जाएगी। उन्होंने कहा कि ITmK3 तकनीक में लौह अयस्क फाइन के ढेर भी प्रयोग में लाए जाएंगे, जिनका निपटान पर्यावरण की दृष्टि से एक आवश्यक मुद्दा है।
कौबे इस्पात कंपनी जापान का एक प्रमुख इस्पात निर्माता है जो इस्पात का उत्पादन करने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। ITmK3 के अलावा कौबे ने मिड्रेक्स प्रक्रिया जैसी नई आधुनिक तकनीकों का भी विकास किया है जिसकी गैस आधारित ईंधन के प्रयोग से लोहा तैयार करने के लिए विश्व भर में मान्यता है। ITmK3 और मिड्रेक्स दोनों तकनीकों ने लोहा तैयार करने के लिए आगत सामग्री के रूप में कोयला का स्थान सफलता पूर्वक ले लिया है और इनकी ऊर्जा की कम खपत के लिए तथा पर्यावरण हितैशी के रूप में मान्यता है।
सेल – कौबे इस्पात संयुक्त उद्यम परियोजना, इस्पात की दोनों प्रमुख कंपनियों की क्षमताओं का दोहन करेगी। जहां एक ओर सेल, परियोजना के लिये भूमि, लौह अयस्क और अन्य इंजीनियरी सेवाएं उपलब्ध कराएगी, वहां कौबे इस्पात कंपनी, संयंत्र लगाने और उसके संचालन के लिए प्रौद्योगिकी मुहैया करेगा।
वि.कासोटिया/क्वात्रा/मीना- 3134
(Release ID 16370)
विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें |
|