Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • भारत-ईयू बीटीआईए वार्ता का एक अन्‍य दौर संपन्‍न  

 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय27-जुलाई, 2012 20:49 IST

पृथ्‍वी विज्ञान स्‍थापना दिवस मनाया गया
पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय का 9वां स्‍थापना दिवस आज योजना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय राज्‍य मंत्री डॉ. अश्‍वनी कुमार, पृथ्‍वी विज्ञान सचिव डॉ. शैलेश नायक और एनर्जी और रिसोर्सेज संस्‍थान के महानिदेशक डॉ. आर के पचौरी की उपस्थिति में मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ. अश्‍वनी कुमार ने 12वीं योजना में कई संस्‍थागत प्रयास संबंधी पहल की घोषणा की। इसके तहत भूकंप संबंधी शोध, ग्‍लैशियरों की निगरानी, हिमालयी पर्यावरण प्रणाली, मानसून में अंतर की समझ विकसित करना तथा अल्‍पकालीन, मध्‍यवर्ती और व्‍यापक तथा मौसमी बारिश के पूर्वानुमान के बारे में कुशलता बढ़ाना शामिल है।

मंत्री महोदय ने कहा कि उच्‍च घनत्‍व वाले निगरानी नेटवर्क की तैनाती तथा बादल फटने, कोहरा, तूफान इत्‍यादि के बारे में चेतावनी प्रणाली विकसित करने की बड़ी योजना तैयार की गयी है। समुद्र की लहरों से टिकाऊ ऊर्जा प्राप्‍त करने के लिए प्रयोग चल रहे हैं। ताप और धाराओं से ऊर्जा प्राप्‍त करने की योजना बनाई जा रही है। समुद्र से ताजा पेयजल प्राप्‍त करने के लिए अल्‍प ताप अलवणीकरण प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में मध्‍य महासागर रिज पर कीमती और सामरिक धातु रूपी सल्‍फाइड प्राप्‍त करने के लिए जलतापीय खोज में क्षमता को अमल में लाने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही गहरे समुद्र में खनन की तकनीकी क्षमता निरंतर बढ़ाई जा रही है, जिससे कि समुद्र में 200 मीटर से 6000 मीटर की गहराई में पोलीमेटलिक मॉडयूल, गैस हाइड्रेटस प्राप्‍त किए जा सकें।

उन्‍होंने सभी पृथ्‍वी विज्ञान संस्‍थानों में कम्‍प्‍यूटिंग की आवश्‍यकता को पूरा करने के लिए मौजूदा 120टी फ्लोप्‍स से 800टी फ्लोप्‍स के उच्‍च क्षमता वर्धन में सरकार की मदद का आश्‍वासन दिया।

मंत्री महोदय ने इस अवसर पर पुरस्‍कार भी प्रदान किए। महासागर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार डॉ. सतीश रामनाथ शेट्ये को दिया गया। वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रो. जे श्रीनिवासन को प्रदान किया गया। महासागर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में वैज्ञानिक/अभियंता का मेरिट प्रमाणपत्र डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. वी रंगाराव, डॉ. बसंत कुमार जेना और श्री वेंकट सेशू रेड्डेन को दिया गया। वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मेरिट प्रमाणपत्र डॉ. आशीष कुमार मित्रा, डॉ. एस डी पवार, डॉ. कृपान घोष और डॉ. अशोक कुमार दास को दिए गए।

***


वि‍.कासोटिया/अजीत/दयाशंकर-3357
(Release ID 16617)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338