Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों के खेल और युवा मामलों के मंत्रियों और सचिवों के सम्‍मेलन का नई दिल्‍ली में समापन   

 
रेल मंत्रालय17-अगस्त, 2012 20:26 IST

बम खोजी और बम निरोधक दस्‍ता

रेल राज्‍य मंत्री श्री भरतसिंह सोलंकी ने आज राज्‍य सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि समेकित सुरक्षा प्रणाली (आईएसएस) के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटीएम) पर एक बम डिक्‍टेशन और डिस्‍पोजल स्‍कवॉड (बीडीडीएस) के गठन का प्रस्‍ताव है। बीडीडीएस की स्‍थापना के लिए उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके लिए 18.05.2012 को ठेका दे दिया गया है। ठेके के अनुसार, ठेका दिए जाने के नौ माह के भीतर उपकरणों को स्‍थापित किया जाना है। समेकित सुरक्षा प्रणाली के एक भाग के रूप में जोनल रेलों द्वारा नामित स्‍टेशनों पर बम डिक्‍टेशन और डिस्‍पोजल स्‍कवॉड गठित किए जा रहे हैं। इसी प्रयोजनार्थ रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। चूंकि अपराधों का पता लगाना और उनकी रोकथाम करना तथा रेलों पर कानून एवं व्‍यवस्‍था बनाए रखना राज्‍यों की सांविधिक उत्‍तरदायिता है, इसलिए स्‍टेशन परिसरों और रेलगाड़ियों में सुरक्षा मुहैया कराने में राज्‍यों के पूरक प्रयासों की पूर्ति के लिए यह रेलों शुरू किए गए प्रयासों में से एक है।

वि.कासोटिया/संजीव/सुजीत –3704
(Release ID 16998)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338