Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • भारत-ईयू बीटीआईए वार्ता का एक अन्‍य दौर संपन्‍न  

 
कृषि मंत्रालय19-सितम्बर, 2012 17:48 IST

कृषि सांख्यिकी पर कार्यशाला शुरू:
सटीक आंकडे इकठ्ठा करने पर रहेगा जोर

सभी उपलब्‍ध संसाधनों का इस्‍तेमाल करते हुए जहां तक संभव हो सटीक आंकडे इकठ्ठा करने के आह्वान के साथ कृषि सांख्यिकी के सुधार पर आज यहां दो-दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यशाल शुरू हुई।

कृषि सचिव श्री आशीष बहुगुणा ने योजनाओं के क्रियान्‍वयन में सटीक आंकडों के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए सांख्यिकीविद्, अर्थशास्‍त्रियों और क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों से सटीक आंकडे इकठ्ठा करने और उन्‍हें सैटेलाइट इमेजरी तथा अन्‍य स्रोतों से पुष्‍ट करने का आह्वान किया।

उन्‍होंने कहा कि कृषि क्षेत्रों और अनाजों के उत्‍पादन के अनंतिम और अंतिम अनुमान के बीच व्‍यापक भिन्‍नता है, जो कि निरंतर चिंता का कारण बनी हुई है। अत: किसी भी अनुमान पर पहुंचने के लिए किसी को भी अधिक सतर्क और सुनियोजित रहना चाहिए। श्री बहुगुणा ने कहा कि बुआई क्षेत्र और खाद्यान्‍न के उत्‍पादन का अंतिम अनुमान जारी करने के लिए उत्‍पादन की धरातलीय वास्‍तविकता और उपयुक्‍त स्‍थल प्रगणना तथा आकलन को आधार बनाना चाहिए।

कृषि सचिव ने देश में कपास उत्‍पादन के अनुमान के प्रति चिंता भी जताई। उन्‍होंने कहा कि कपास व्‍यापार की उपयुक्‍त योजना बनाने के लिए इस समस्‍या को दूर करके देश में कपास उत्‍पादन के यथार्थवादी अनुमान पर पहुंचने की आवश्‍यकता है।

***


मीणा/देवेन्‍द्र/सुनील-4597
(Release ID 17908)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338