|
हिंदी विज्ञप्तियां
| तिथि |
|
माह |
|
वर्ष |
|
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
- भारत-ईयू बीटीआईए वार्ता का एक अन्य दौर संपन्न
|
  |
रक्षा मंत्रालय19-सितम्बर, 2012 18:09 IST
| अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण |
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन- डीआरडीओ द्वारा विकसित 4000 कि.मी. तक मार करने में सक्षम परमाणु क्षमता से संम्पन बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का आज ओडिशा के व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण किया गया। रॉकेट मोटर प्रोद्योगिकी संयोजित इस लंबी दूरी की मिसाइल की पूरी क्षमता का परीक्षण किया गया। रोड मोबाइल लांचर से प्रक्षेपित अग्नि-4 प्रक्षेपास्त्र पूर्व निर्धारित लक्ष्य पर करीब 20 मिनट में पहुंच गया। यह मिसाइल अत्याधुनिक तकनीक के वैमानिकी, पाँचवी पीढ़ी के कंप्यूटर तथा नवीनतम सुविधाओं से युक्त है ताकि इसकी उड़ान को बिलकुल सटीक रखा जाए और किसी उड़ान संबंधी गड़बड़ी को निर्देशित किया जाए। सबसे सटीक रिंग लेज़र गायरो बेस्ड इनरशियल सिस्टम (रिंस) तथा अत्यन्त विश्वसनीय माइक्रो नेविगेशन सिस्टम ने मिसाइल को दो अंकों की सटीकता से लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रति आश्वस्त कर दिया था। पुनर्प्रवेश ताप कवच ने 3000 डिग्री सेंटिग्रेड का ताप वहन किया और यह सुनिश्चित कर दिया की आंतरिक तापमान 50 डिग्री सेंटिग्रेड से कम रहे और वैमानिकी का संचालन सामान्य तरीके से हो।
पूरी उड़ान के दौरान सभी इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली (ईओटीएस) तथा तट के साथ लगे सभी रडारों ने मिसाइल के सभी मापदंडों की निगरानी रखी। लक्ष्य बिंदु के पास स्थित दो जहाजों ने मिसाइल उड़ान पर नजर रखी और इसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने के साक्ष्य बने।
डॉ; विजय कुमार सारस्वत, आरएम के एसए, रक्षा विभाग के अनुसंधान और विकास सचिव, तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के महानिदेशक श्री अविनाश चंदर, अग्नि के कार्यक्रम निदेशक, डी एस एंड सीसी आर एंड डी (एमएसएस) ने पूरी परीक्षण गतिविधियों की समीक्षा की और दल को निर्देशित किया। अग्नि-4 मिसाइल की परियोजना निदेशक श्रीमती टेस्सी थॅामस ने अभियान के दौरान वैज्ञानिक दल का नेतृत्व किया। आरसीआई के निदेशक डॉ एस के चौधरी, डीआरडीएल के निदेशक श्री ए के चक्रबर्ती, एएसएल के निदेशक डॉ वी जी सेकरन, तथा आईटीआर के निदेशक श्री एम वी के वी प्रसाद भी इस परीक्षण के दौरान मौजूद थे।
रक्षा मंत्री श्री ए के एंटनी ने अग्नि-4 के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
***
मीणा/अजित/रामकिशन/-4596
(Release ID 17910)
विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें |
|