Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय
  • राज्‍यों और संघशासित प्रदेशों के खेल और युवा मामलों के मंत्रियों और सचिवों के सम्‍मेलन का नई दिल्‍ली में समापन   

 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय21-सितम्बर, 2012 19:36 IST

फिल्‍मों में धूम्रपान संबंधित दृश्‍यों के चित्रण हेतू अधिसूचना में संशोधन

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से विचार विमर्श के बाद फिल्‍मों में धूम्रपान संबंधित दृश्‍यों के चित्रण संबंधी दिनांक 27.10.2011 को जारी अधिसूचना जीएसआर 786(ई) में संशोधन करने को अनुमति प्रदान कर दी है।

दोनों मंत्रालयों द्वारा अनुमोदित संशोधित मसौदे प्रावधान के अनुसार फिल्‍में जिनमें तम्‍बाकू उत्‍पाद या उनका प्रयोग प्रदर्शित किया गया हो में न्‍यूनतम 30 सैकेंड की तम्‍बाकू विरोधी विज्ञापन फिल्‍म की शुरूआत में और मध्‍य में प्रदर्शित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्‍त तम्‍बाकू के दुष्‍प्रभावों संबंधी न्‍यूनतम 20 सैकेंड की ध्‍वनि चेतावनी भी फिल्‍म की शुरूआत और मध्‍य में प्रदर्शित किये जायेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय इस प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञापनों और चेतावनियों के निर्माण से संबंधित सभी व्‍यय वहन करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा निर्मित स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञापन और चेतावनी केन्‍द्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड फिल्‍म निर्माताओं को फिल्‍मों के प्रमाण-पत्र संबंधी आवेदन के समय डिजिटल बीटा फारमेट में वितरित करेगा।

इसके अतिरिक्‍त फिल्‍में जिनमें तम्‍बाकू उत्‍पादों का प्रयोग प्रदर्शित किया गया होगा, उनमें तम्‍बाकू उत्‍पादों के प्रदर्शन और उनके प्रयोग के समय तम्‍बाकू विरोधी स्‍वास्‍थ्‍य चेतावनी एक स्थिर संदेश के रूप में भी प्रदर्शित करनी होगी। दोनों मंत्रालयों के बीच इस संबंध में सहमति हो गई है कि फिल्‍मों में तम्‍बाकू उत्‍पादों के प्रदर्शन या उनके प्रयोग वाली फिल्‍मों को अनिवार्य रूप से ‘यूए’ प्रणाण-पत्र देने संबंधी धारा रद्द कर दी जाये। तम्‍बाकू उत्‍पादों को प्रदर्शित करने वाली फिल्‍मों को अब इस आधार पर ‘यूए’ प्रणाम-पत्र के लिए विचारित नहीं किया जायेगा।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।

***


मीणा/जुयाल/सुनील -4634
(Release ID 17946)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338