Releases Hindi Releases Urdu Releases Photos Invitations Features Hindi Features Accreditation RSS Feedback Subscribe Releases Search Advance Search
Quick Search
home Home
हिंदी विज्ञप्तियां
तिथि माह वर्ष
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • भारत-ईयू बीटीआईए वार्ता का एक अन्‍य दौर संपन्‍न  

 
कानून एवं न्याय मंत्रालय21-सितम्बर, 2012 20:06 IST

डा0 मनमोहन सिंह भारतीय विधि संस्थान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

संस्थान भारतीय अधिवक्ता अधिनियम 1961 के 50 वर्ष और अंतर्राष्ट्रीय सन्दर्भ में इसकी प्रासंग
भारतीय विधि संस्थान, एशिया विधिक सूचना नेटवर्क (एएलआईएन) और कोरिया विधान शोध संस्थान-केएलआरआई के साथ मिलकर कल दिल्ली के विज्ञान भवन में एशिया विधिक सूचना नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन 2012 आयोजित करेगा, जिसका विषय एशिया में आर्थिक विकास और कॉरप

भारतीय विधि संस्थान, एशिया विधिक सूचना नेटवर्क (एएलआईएन) और कोरिया विधान शोध संस्थान-केएलआरआई के साथ मिलकर कल दिल्ली के विज्ञान भवन में एशिया विधिक सूचना नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन 2012 आयोजित करेगा,  जिसका विषय एशिया में आर्थिक विकास और कॉरपोरेट वातावरण में परिवर्तन है। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश और भारतीय विधि संस्थान के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस एच कपाडिया इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। मंच पर भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार, भारत के एटॉर्नी जनरल श्री जी ई वाहनवती, केएलआरआई के अध्यक्ष डा. यूह वाम किम और भारतीय विधि संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर डा. एस शिव कुमार मौजूद रहेंगे। आरम्भिक सत्र के बाद एशियाई परिप्रेक्ष्य में भूमंडलीकरण के सम्मुख आर्थिक विकास विषय पर एक तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा और उसके बाद कॉरपोरेट स्थिरता तथा आर्थिक विकास  विषय पर समापन सत्र आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि भाग लेगें।

      23 सितंबर 2012 को भारतीय विधि संस्थान बार कांउसिल ऑफ इंडिया, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसियेशन , बार कांउसिल ऑफ दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसियेशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकार्ड एसोसियेशन, भारतीय अधिवक्ता अधिनियम 1961 के 50 वर्ष और अंतर्राष्ट्रीय सन्दर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर एक संगोष्ठी आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार करेंगी। उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित होने वाले तकनीकी सत्र  में श्री आर एफ  नरीमन, श्री के परासारन, श्री पी पी राव और प्रोफेसर माधव मेनन जैसे कानूनी दिग्गज प्रमुख वक्ता होंगे।    

 

मीणा/अजीत/चित्रदेव-4639

 

(Release ID 17953)


  विज्ञप्ति को कुर्तिदेव फोंट में परिवर्तित करने के लिए यहां क्लिक करें
डिज़ाइन एवं होस्‍ट राष्‍ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी),सूचना उपलब्‍ध एवं अद्यतन की गई पत्र सूचना कार्यालय
ए खण्‍ड शास्‍त्री भवन, डॉ- राजेंद्र प्रसाद रोड़, नई दिल्‍ली- 110 001 फ़ोन 23389338